भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक
12-Feb-2026 05:42 PM
By FIRST BIHAR
Sarla Maheshwari Passed Away: दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता में लगभग तीन दशकों तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखी।
सरला माहेश्वरी अपनी शांत और गरिमामयी प्रस्तुति, सटीक उच्चारण तथा सौम्य आवाज के लिए जानी जाती थीं। उनकी स्क्रीन उपस्थिति और प्रभावशाली समाचार वाचन शैली ने दर्शकों के बीच उन्हें विशेष स्थान दिलाया।
दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से उनके निधन की जानकारी साझा की। पोस्ट में कहा गया, “दूरदर्शन परिवार की ओर से श्रीमती सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।”
सरला माहेश्वरी 1980 और 1990 के दशक में टीवी समाचार जगत का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने वर्ष 1976 से 2005 तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के रूप में सेवाएं दीं। उस समय दूरदर्शन पर प्रसारण सीमित घंटों के लिए होता था, लेकिन उनकी प्रस्तुति ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने टेलीविजन समाचारों को श्वेत-श्याम प्रसारण से रंगीन युग में प्रवेश करते देखा। सरला माहेश्वरी के निधन से भारतीय प्रसारण जगत में शोक की लहर है।