BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
02-Apr-2025 07:54 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Dilli Haat: मुजफ्फरपुर के लीची की मिठास दिल्ली के लोगों को बेहद पसंद आयी। दिल्ली हाट में लगे बिहार उत्सव में लोगों को लीची जूस बेहद पसंद आई। बिहार की समृद्ध कलाओं की खरीदारी के बाद मुजफ्फरपुर के लीची जूस को पीने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। यह जूस, उत्सव में घूमने के बाद थक जाने पर लोगों को तरोताजा करने के लिए काफी थी।
दिल्ली हाट में लगा बिहार उत्सव बीते 31 मार्च को संपन्न हो गया। इस हाट में 50 रुपये प्रति ग्लास लीची जूस की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने काउंटर पर लीची जूस का आनंद उठाया ही इसके साथ ही पैक बोतल में भी लोग खरीद कर जूस को घर ले गए। मॉनिटरिंग टीम के एक अधिकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के लीची जूस काउंटर पर खूब भीड़ रही।
बिहार उत्सव में घूमने वाले लोग जूस की तारीफ करने के साथ लीची के प्रोडक्शन और अन्य प्रोडक्ट के बारे में भी जानकारी ली। खास कर दिल्ली में उत्तर बिहार और मुजफ्फरपुर के रहने वाले लोग खोज कर काउंटर पर पहुंचे थे। आपको बता दें कि दिल्ली हाट के बिहार उत्सव में बिहार के पारंपरिक हस्तशिल्प और व्यंजनों का विशेष आयोजन किया गया। विभिन्न स्टॉलों पर पटना की पटवाइया, भागलपुरी सिल्क, और मधुबनी पेंटिंग्स ने सभी का ध्यान खींचा। वहीं, लिट्टी-चोखा, सत्तू और मखाना जैसे बिहार के पारंपरिक व्यंजन भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। दिल्ली हाट, आइएनए में बिहार दिवस 2025 का भव्य शुभारंभ हाल में हुआ। दिल्ली हाट में लगा बिहार उत्सव 31 मार्च तक चला।