Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
27-Jan-2025 12:25 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Assam Second Capital: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी बनाने की घोषणा की है। यह कदम प्रशासनिक कार्यों को समान रूप से वितरित करने और कनेक्टिविटी में सुधार करने के उद्देश्य से उठाया गया है। महाराष्ट्र,जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी इसी तर्ज पर राजधानियां बनाई गई हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में ये सिस्टम है।
सीएम ने डिब्रूगढ़ को एक पूर्ण शहर और असम की दूसरी राजधानी के रूप में उन्नत करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय ठोस ग्राउंड वर्क कराने के बाद लिया गया है। इसका उद्देश्य जीवन को आसान बनाना और कनेक्टिविटी में सुधार करना है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, 'डिब्रूगढ़ को एक पूर्ण शहर के रूप में अपग्रेड करने और इसे असम की दूसरी राजधानी के रूप में बदलने की हमारी घोषणा, जीवन को आसान बनाने और कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए ठोस जमीनी कार्य द्वारा समर्थित है।'
उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ को अगले तीन सालों के भीतर राज्य की दूसरी राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कदम प्रशासनिक कार्यों को अधिक समान रूप से वितरित करने, राज्य में विकास को बढ़ावा देने और विविध आबादी की जरूरतों को पूरा करने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है। आपको बता दें कि ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान शिलॉन्ग असम की राजधानी हुआ करता था और 1972 में मेघालय के गठन तक ऐसा ही रहा। 1973 में, राजधानी को आधिकारिक तौर पर गुवाहाटी के दिसपुर में स्थानांतरित कर दिया गया।