BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं
12-Nov-2025 02:23 PM
By FIRST BIHAR
Delhi Blast Case: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम घटनास्थल पर जुटी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 40 से अधिक सैंपल एकत्र किए गए हैं, जिनमें विस्फोटक, कारतूस, जिंदा गोला बारूद, वाहन के क्षतिग्रस्त अवशेष और मानव अंग शामिल हैं।
प्राथमिक जांच में एक विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है, जबकि दूसरा विस्फोटक इससे अधिक शक्तिशाली माना जा रहा है। विशेषज्ञ इसकी बनावट और विध्वंसक क्षमता की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद करेंगे। इस संदर्भ में सोमवार को फरीदाबाद में 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था और अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार हुए थे।
एफएसएल ने सबूतों के विश्लेषण के लिए विशेष टीम का गठन किया है, जो चौबीसों घंटे काम कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि नमूनों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। घटनास्थल पर मिली मानव अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस ने DNA परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक डेड बॉडी के सिर और कई अंग क्षत-विक्षत पाए गए हैं।
विशेष रूप से डॉ. उमर मोहम्मद की मां का DNA सैंपल लिया गया है ताकि घटनास्थल पर मिले अंगों से मिलान किया जा सके। अधिकारी बताते हैं कि बायोलॉजिकल फ्लूइड, दांत, हड्डी और मसल टिश्यू से पहचान स्थापित की जा सकती है।
जांच अधिकारियों ने यह भी बताया कि खुफिया टीमों के प्रारंभिक आकलन से पता चला है कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस अधूरा था, जिससे इसका विनाशकारी प्रभाव सीमित रहा। विस्फोट से कोई गड्ढा नहीं बना और कोई प्रोजेक्टाइल या छर्रे नहीं मिले।
सुरक्षा बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। राष्ट्रीय राजधानी के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर अर्धसैनिक बल और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। गाजीपुर, सिंधु, टीकरी और बदरपुर सहित अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है।
शहर के मेट्रो स्टेशन, रेलवे टर्मिनल, बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जिला इकाइयों और विशेष शाखाओं को सतर्क रहने और पर्यटन स्थलों, मॉल तथा धार्मिक स्थलों के आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।