Bihar News : लॉ एंड ऑडर बढ़ा हैं, सॉरी-सॉरी...लॉ एंड ऑडर घटा है ! सवाल सुनकर चिराग के विधायक व नीतीश के 'मंत्री' हो गए कंफ्यूज्ड... KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन?
16-Jan-2025 05:06 PM
By First Bihar
delhi assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड ने शैलेंद्र कुमार को बुराड़ी से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि जेडीयू दिल्ली में एक सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस बार के चुनाव में बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी कुमार रवि के ससुर शैलेंद्र कुमार को जेडीयू ने फिर एक मौका दिया है। जेडीयू ने दूसरी बार टिकट दिया हैं। शैलेंद्र कुमार 2020 में भी दिल्ली विधानसभा का चुनाव जेडीयू की टिकट पर लड़े थे लेकिन आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट संजीव झा से चुनाव हार गये थे।
एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू दिल्ली में एक सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जेडीयू ने दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी कुमार रवि के ससुर शैलेंद्र कुमार को बुराड़ी से अपना कैंडिडेट घोषित किया है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुराड़ी से ही जेडीयू ने शैलेंद्र कुमार को टिकट दिया था। तब आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी संजीव झा ने 33,396 वोटों से उन्हें हरा दिया था।
संजीव झा को कुल 1,39,598 वोट आए जबकि शैलेंद्र कुमार को 51,440 वोट मिले थे। बुराड़ी में पूर्वांचल के मतदाताओं का दबदबा है जहां से उन्हें जेडीयू ने टिकट दिया है। जेडीयू ने दूसरी बार शैलेंद्र कुमार पर भरोसा जताया है देखना यह होगा वो नीतीश के भरोसे पर खड़े उतरते हैं या नही।
