Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
19-Jan-2025 11:33 AM
By First Bihar
CRPF: असम के पुलिस प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई है. शनिवार देर रात को जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें सेवानिवृत्ति (रिटायर्ड की तारीख 30 नवंबर, 2027 तक के लिए सीआरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं.
नए सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह ने पहले विशेष सुरक्षा समूह (SPG) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है. इसके अलावा असम पुलिस में भी कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है. गौरतलब है कि पिछले महीने गृह मंत्रालय ने CRPF के DG का अतिरिक्त प्रभार 1993 बैच के IPS अधिकारी वितुल कुमार को सौंपा था. तत्कालीन DG अनिश दयाल सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो गए थे.
सीआरपीएफ लगभग 300,000 कर्मचारियों के साथ भारत की सबसे बड़ी अर्धसैन्य बल है. यह बल जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान, उत्तर-पूर्व में उग्रवाद विरोधी अभियान और लेफ्ट-विंग उग्रवाद (LWE) से प्रभावित राज्यों में नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल होता है.
आने वाला वर्ष CRPF के लिए महत्वपूर्ण है. यह बल केंद्र सरकार के छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को समाप्त करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. मार्च 2026 तक इस लक्ष्य को पूरा करने का टास्क है. इस समय छत्तीसगढ़ में CRPF के 40,000 से अधिक जवान तैनात हैं.