ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / india / Mahakumbh 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरा अमृत स्नान जारी, CM योगी खुद...

Mahakumbh 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरा अमृत स्नान जारी, CM योगी खुद कर रहें मॉनिटरिंग

Basant Panchami Amrit Snan: बसंत पंचमी पर महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान जारी है। संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

03-Feb-2025 07:13 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Basant Panchami Amrit Snan: बसंत पंचमी के पावन मौके पर महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान अहले सुबह से जारी है। अमृत स्नान के लिए संगम तट पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पिछले अमृत स्नान पर हुई भगदड़ के कारण इस अमृत स्नान पर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किये गये हैं।


आज हो रहे अमृत स्नान पर सबसे पहले संगम में नागा साधुओं ने डुबकी लगाई, फिर अखाड़ों ने स्नान किया। नागा साधुओं और अखाड़ों के स्नान के बाद आम श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। पूरे महाकुंभ में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह साढ़े तीन बजे से ही अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम से महाकुंभ के अमृत स्नान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम योगी..डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ बसंत पंचमी के अमृत स्नान का लगातार अपडेट ले रहे हैं साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।


तीसरे अमृत स्नान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने संगम क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्नान क्षेत्र में हजारों पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।