ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / india / रहस्यमयी बीमारी से 17 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कंटेनमेंट जोन...

रहस्यमयी बीमारी से 17 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कंटेनमेंट जोन घोषित हुआ जम्मू का ये गांव

Rajouri Mysterious Deaths: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी बीमारी से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद राजौरी जिला प्रशासन ने बधाल गांव को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया है।

22-Jan-2025 02:24 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Rajouri Mysterious Deaths: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बधाल गांव को बुधवार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां तीन परिवारों में 17 मौतें होने के बाद जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है। बधाल गांव में सभी सार्वजनिक और निजी समारोहों पर रोक लगा दी गई है। इस इलाके में तीन परिवारों में 17 मौतें हुई हैं।


प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि जिन परिवारों में मौतें हुई हैं,उन्हें कंटेनमेंट जोन 1 घोषित किया गया है साथ ही उन परिवारों के घरों को सील कर दिया गया है और किसी भी व्यक्ति,यहां तक की परिवार के सदस्यों को भी बिना अधिकृत अनुमति प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जिन व्यक्तियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में पाया गया है, उन्हें कंटेनमेंट ज़ोन 2 घोषित किया गया है। ऐसे व्यक्तियों को तुरंत राजौरी के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य निगरानी के लिए भेजा जाएगा।


इसके अलावा बधाल गांव के सभी घरों को कंटेनमेंट जोन 3 घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में खाद्य उपभोग की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। निगरानी के तहत प्रतिस्थापित खाद्य पदार्थों की खपत की निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। अधिकारी भोजन वितरण और खपत के हर उदाहरण को रिकॉर्ड करने वाली लॉगबुक बनाए रखेंगे। इसके साथ ही संक्रमण आगे ना फैले इसके लिए कंटेनमेंट जोन के अधिकार क्षेत्र में सभी सार्वजनिक और निजी समारोहों को सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है। आपको बता दें कि बीते 7 दिसंबर से अब तक रहस्यमयी बीमारी से 17 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।