जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
18-Feb-2026 07:52 PM
By FIRST BIHAR
Wedding Rules: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की ग्राम पंचायत सैफ खां सराय में किदवई बिरादरी ने शादी में बढ़ती फिजूलखर्ची और कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। बिरादरी सदर और ग्राम प्रधान मोहम्मद नदीम की अध्यक्षता में हुई पंचायत में छह कड़े फैसलों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
पंचायत के प्रमुख निर्णय की बात करें तो बारात समयबद्ध होगी। बारात दोपहर 4 बजे तक हर हाल में पहुंचनी चाहिए। देरी होने पर प्रति घंटे 5 हजार रुपये का जुर्माना वर पक्ष को लड़की वालों को देने होंगे। वहीं दूल्हा-दुल्हन की बातचीत पर पाबंदी रहेगी। रिश्ता तय होने के बाद निकाह से पहले मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान या व्यक्तिगत बातचीत पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
महंगे उपहार और मोबाइल लेन-देन पर रोक रहेगी। शादी के दौरान उपहार या मोबाइल के लेन-देन पर पाबंदी रहेगी। इसके साथ ही आवश्यक सामग्री केवल सादगी के साथ शादी से एक-दो दिन पहले भेजी जा सकेगी। डीजे, भांगड़ा और नाच-गाने पर रोक रहेगी। शादी में शोर शराबे और प्रदर्शन की संस्कृति खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
लड़के के घर आने-जाने की पाबंदी रहेगी। रिश्ता तय करते समय लड़का पक्ष केवल एक बार लड़की के घर जाएगा। बार-बार आना-जाना बंद रहेगा। दहेज के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक रहेगी। दहेज के सामान को सजाकर सार्वजनिक रूप से दिखाने पर प्रतिबंध होगा और उल्लंघन पर बिरादरी और पंचायत मिलकर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।