ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Mahakumbh 2025: अमृत स्नान को लेकर योगी ने दिये सख्त निर्देश,'ट्रैफिक और क्राउड...

Mahakumbh 2025: अमृत स्नान को लेकर योगी ने दिये सख्त निर्देश,'ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट का कड़ाई से हो पालन,गलत सूचना फैलाने वालों पर हो एक्शन'

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में होने वाले अमृत स्नान को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। सीएम ने अमृत स्नान को लेकर सख्त निर्देश दिये हैं।

11-Feb-2025 08:35 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में होने वाले अमृत स्नान को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस बैठक में उन्होंने महाकुंभ के पांचवें अमृत स्नान को लेकर अधिकारियों को कई सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। माघ पूर्णिमा स्नान को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू करने का निर्देश दिया है। 


प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की । मुख्यमंत्री ने बुधवार को होने वाली माघ पूर्णिमा के अमृत स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत को लेकर कई अहम दिशा निर्देश जारी किए। आपको बता दे कि महाकुंभ का पांचवां माघी पूर्णिमा का स्नान 12 फरवरी को होगा। जिसे लेकर सीएम ने बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू करने का निर्देश दिए हैं। सोमवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के दौरान शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रयागराज, कौशाम्बी, कानपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, वाराणसी, अयोध्या, मीरजापुर, जौनपुर चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, भदोही, रायबरेली, गोरखपुर, महोबा और लखनऊ रेंज में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, मंडलायुक्तों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सीएम ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 


सीएम ने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ बड़ी संख्या में लोग निजी वाहन से भी आ रहे हैं। अमृत स्नान पर यह भीड़ और बढ़ सकती है, जिहाजा अच्छी तरह से संरचित यातायात और भीड़ प्रबंधन योजना लागू की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते कहा कि 5 लाख से अधिक वाहनों की उपलब्ध पार्किंग क्षमता का पूरा इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नियमों का उल्लंघन करके किसी भी वाहन को मेला परिसर में एंट्री करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें नहीं लगने दी जानी चाहिए। कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए, कहीं भी सड़क पर वाहन खड़ा नहीं होने दें। यातायात की भीड़ को हर कीमत पर रोका जाना चाहिए। वाहनों का मूवमेंट लगातार होते रहना चाहिए।'  उन्होंने अधिकारियों को भ्रामक या गलत सूचना फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वो सुनिश्चित करें कि किसी भी भ्रम या घबराहट को रोकने के लिए जनता को तुरंत सटीक जानकारी दी जाए।