ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन

Gallantry Award: गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का एलान, देशभर के 942 जवानों को मिला सम्मान

Gallantry Award: गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों के 942 जवानों को यह अवार्ड मिला है.

Gallantry Award

25-Jan-2025 11:32 AM

By FIRST BIHAR

Gallantry Award: गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर वीरता पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। देशभर के 942 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले जवानों में पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कर्मियों को वीरता/ सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।


942 में से 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा लिए पदक दिया गया है। वीरता पुरस्कार पाने वाले जवानों में 28 नक्सल क्षेत्र के, 28 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर पूर्व के तीन जवान और 36 अन्य क्षेत्रों के जवान शामिल हैं। इसमें 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा के जवान हैं।


वहीं विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक प्रदान किए गए हैं। जिसमें 85 पुलिस सेवा, 5 अग्निशमन सेवा, 7 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 4 सुधार सेवा के कर्मी शामिल हैं। सराहनीय सेवा के लिए 746 पदक पाने वालों में 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड और 36 सुधार सेवा के कर्मी शामिल हैं।


छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, यूपी के 17, जम्मू-कश्मीर के 15 जवानों को वीरता पुरस्कार दिया गया है। वहीं असम राइफल्स के 1, बीएसएफ के पांच, सीआरपीएफ के 19, एसएसबी के 4 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड और उत्तर प्रदेश के 16 और जम्मू-कश्मीर के एक अग्निशमन विभाग के जवान को यह अवार्ड दिया गया है।