ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / बंदर की बदमाशी ने काटी 'रावण' के देश की बिजली! एक हरकत...और अंधेरे...

बंदर की बदमाशी ने काटी 'रावण' के देश की बिजली! एक हरकत...और अंधेरे में डूब गया पूरा श्रीलंका

Blackout in Sri lanka: श्रीलंका में एक बंदर की बदमाशी के कारण पूरे देश की बिजली कट गई। बंदर ने ऐसा उत्पात मचाया कि श्रीलंका ब्लैक आउट हो गया।

11-Feb-2025 12:29 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Blackout in Sri Lanka: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में एक बंदर की वजह से पूरे देश की बिजली कट गई। दो दिनों से कुछ इलाकों को छोड़कर पूरे देश में बिजली कटौती जारी है। संभावना है कि शुक्रवार तक श्रीलंका में पावर सप्लाई बाधित रहेगी। दरअसल, एक बंदर ने मुख्य ग्रिड में पहुंचकर वहां ट्रांसफॉर्मर में कुछ गड़बड़ी कर दी। इस वजह से पूरे श्रीलंका में अधिकांश जगहों की बिजली कट गई।


ऊर्जा मंत्री कुमारा जयकोडी ने कहा कि एक बंदर ग्रिड ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया था। जिसके वजह से सिस्टम में असंतुलन पैदा हो गया। यह घटना कोलंबो के दक्षिण में एक उपनगर में हुई है। पावर ग्रिड की सप्लाई बाधित होने से कुछ समय के लिए पूरा देश बिजली ब्लैक आउट हो गया। अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चिंता वीवीआईपी और इमरजेंसी संस्थानों को बिजली मुहैया कराने की थी। काफी मशक्कत के बाद करीब 1 घंटे बाद जाकर कुछ जगहों पर सप्लाई को फिर से शुरू किया गया, लेकिन ज्यादातर जगहों पर सप्लाई 4-5 घंटे तक बाधित रही। 


दरअसल कुछ इलाकों में बिजली बहाल हो गई है, लेकिन पूरी तरह से बिजली की आपूर्ति बहाल होने में समय लगेगा। वहीं ब्लैक आउट के लिए जिम्मेदार ठहराए गए बंदर की मौत हो गई है। श्रीलंका के पनादुरा पावर स्टेशन के पास बंदर का शव मिला है। श्रीलंका के सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CEB) के अधिकारियों ने बताया कि देश के नोरोचचोलाई पावर प्लांट की मरम्मत होने और उसे मुख्य ग्रिड से जोड़ने तक श्रीलंका के कई जिलों में कम से कम शुक्रवार, 14 फरवरी तक बिजली कटौती की जा सकती है।