ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : लॉ एंड ऑडर बढ़ा हैं, सॉरी-सॉरी...लॉ एंड ऑडर घटा है ! सवाल सुनकर चिराग के विधायक व नीतीश के 'मंत्री' हो गए कंफ्यूज्ड... KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन?

Home / india / Bijapur: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 36 लाख के इनामी सहित 14 नक्सली अरेस्ट,...

Bijapur: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 36 लाख के इनामी सहित 14 नक्सली अरेस्ट, 5-5 किलो के 2 IED बरामद

Naxalite Arrest In Bijapur: नक्सलियों के सफाए में लगे सुरक्षाबलों को बीजापुर नक्सल क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने 36 लाख के 8 इनामी समेत 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

25-Jan-2025 07:03 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Naxalite Arrest In Bijapur: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलवाद के सफाए में लगे सुरक्षाबलों  ने 36 लाख रुपये के 8 इनामी समेत 14 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा गांव के जंगलों से सुरक्षाबलों ने 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से आठ के ऊपर पर कुल 36 लाख रुपये का इनाम है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के पास से सर्च के दौरान पांच-पांच किलो के दो आईईडी भी बरामद किए गए हैं।


दरअसल बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान के तहत जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को गश्ती के दौरान टेकमेटला, नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा गांव की ओर रवाना किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक अभियान के दौरान मल्लेमपेंटा और नड़पल्ली के जंगल से पांच महिला नक्सली समेत 14 माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में से कमली कोड़ेम ऊर्फ कोदूम (28), चैते सोढ़ी ऊर्फ रीलो (26), जोगी सोढ़ी ऊर्फ टोक्कू (24) और राजे सोढ़ी ऊर्फ बोडडो (33) के सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। जबकि गिरफ्तार माओवादी देवा मड़कम ऊर्फ बोटी (40), कोसा माड़वी (39), लिंगा कुहरामी ऊर्फ गेल्ले लिंगा (25) और हुंगा कुंजाम (25) के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखे गए लकड़ी के 23 और लोहे के आठ 'स्पाइक' और  जमीन खोदने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए अलग-अलग जगहों पर प्लांट किए गए 5-5 किलो के दो आईईडी भी बरामद हुए हैं।