Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर
04-Jan-2025 07:22 AM
By First Bihar
Bihar weather update: बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बीते तीन दिनों से कई जिलों में कनकनी बढ़ी है और हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार में भी दिखने लगा है। पछुआ हवा की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को भागलपुर, बांका और सुपौल समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 और 5 डिग्री के करीब तक पहुंच गया।
शनिवार की सुबह राजधानी पटना कोहरे की चादर में ढका हुआ नजर आया। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में कोल्ड-डे को लेकर अलर्ट किया है।कोसी-सीमांचल क्षेत्र के भी कई जिले इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने घना से बहुत घना कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की है।
विभाग ने पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल जिला के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट दोपहर 01:34 PM तक के लिए जारी किया गया है। ऐसे में लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार के दो दर्जन से अधिक जिलों में शुक्रवार को भी शीत दिवस के हालात दिखे। जिसे लेकर अलर्ट किया गया था। शनिवार की सुबह तक कोसी-सीमांचल क्षेत्र के तमाम जिलों के लिए भी ये चेतावनी जारी हुई है। इसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज भी शामिल हैं।वहीं शनिवार की सुबह भी कोल्ड डे का असर दिख रहा है। शनिवार की सुबह भी इन सभी जिलों के लिए शीत दिवस की चेतावनी जारी की गयी है। हालांकि आने वाने दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।