ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Crime News: 'बैंड बाजा बारात' गैंग का पर्दाफाश, बड़े शादी समारोह में शामिल...

Crime News: 'बैंड बाजा बारात' गैंग का पर्दाफाश, बड़े शादी समारोह में शामिल होकर करते थे चोरी

Delhi Crime News: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने 'बैंड बाजा बारात' गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है।

06-Mar-2025 01:49 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादी समारोहों में चोरी करने वाले 'बैंड बाजा बारात' गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है। पुलिस की टीम ने आरोपियों के पास से चोरी के पैसे, मोबाइल फोन और चांदी के गहने बरामद किए हैं।


पुलिस के मुताबिक ये गैंग खासतौर पर दिल्ली और उत्तर भारत के बड़े वेडिंग वेन्यू को निशाना बनाते थे। डीसीपी क्राइम ब्रांच अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि ये गैंग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से आता है और शादी के सीजन में दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य बड़े शहरों में सक्रिय हो जाता है। गैंग का सरगना गरीब परिवारों को 10 से 12 लाख रुपये का लालच देकर उनके बच्चों को अपने साथ ले जाता था।


पुलिस ने बताया कि बच्चों को चोरी करने की ट्रेनिंग दी जाती थी और फिर वो शादी समारोहों में शामिल होकर मेहमानों की तरह बर्ताव करते थे। गैंग के सदस्य शादी में अच्छे कपड़े पहनकर आते, वहां खाना खाते और पूरी तरह मेहमानों की तरह घुल-मिल जाते थे। फिर जब मौका मिलता तो मेहमानों के बैग, गहने और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाते थे।


पकड़े गये आरोपियों के नाम अज्जू, कुलजीत और कालू है। तीनों मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक इस गैंग में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी शामिल होती थीं. ये लोग दिल्ली में किराए के मकान में रहते थे और चोरी के लिए बच्चों को वेडिंग वेन्यू तक छोड़ने और वापस लाने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।