ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / दुर्लभ मामला: महिला के पेट में बच्चा और उस बच्चे के पेट में...

दुर्लभ मामला: महिला के पेट में बच्चा और उस बच्चे के पेट में भी बच्चा..सोनोग्राफी रिपोर्ट देख दंग रह गये डॉक्टर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेग्नेंट महिला के पेट में जो बच्चा है उस बच्चे के पेट में भी एक भ्रूण मिला है।

29-Jan-2025 11:51 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में जिला अस्पताल में जांच के लिए आई गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के पेट में भ्रूण होने का पता चला है। इस गर्भावस्था को मेडिकल भाषा में (Fetus in feto) कहा जाता है। महिला को इस बात का पता सोनोग्राफी रिपोर्ट से चला। यह मामला तब सामने आया जब तीन दिन पहले बुलढाणा जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए एक गर्भवती महिला आई। जब डॉक्टर ने महिला की सोनोग्राफी की तो बच्चे के गर्भ में भ्रूण साफ दिखाई दे रहा था।


जिले के मोताला तहसील से आई 32 वर्षीय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के पेट में भी एक भ्रूण मौजूद है। डॉक्टर प्रसाद अग्रवाल ने सोनोग्राफी करते समय इस असामान्य स्थिति को देखा, जिसके बाद उन्होंने दोबारा जांच की और अपने वरिष्ठ डॉक्टरों को जानकारी दी। महिला को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए तुरंत उसे संभाजीनगर रेफर कर दिया गया। महिला को पहले से 2 बच्चे हैं।


आपको बता दें कि मेडिकल में इस स्थिति को Fetus in Feto कहा जाता है, जो बेहद दुर्लभ मामला है। डॉक्टर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक ऐसे लगभग 200 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से भारत में केवल 15 से 20 ही दर्ज हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मां को कोई खतरा नहीं होगा, लेकिन नवजात के लिए जल्द से जल्द इलाज जरूरी होगा ताकि उसकी सामान्य वृद्धि प्रभावित न हो।