Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
28-Jan-2025 10:46 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Attack on Jhansi-Prayagraj Train: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लाखों लोग हर दिन पहुंच रहे हैं। इसी बीच महाकुंभ जा रही ट्रेन पर भीड़ ने हमला किया है। झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ के हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हरपालपुर स्टेशन पर हमला किया गया।
खबरों के मुताबिक हमलावरों ने ट्रेन में तोड़फोड़ करने के साथ पथराव भी किया। घटना झांसी मंडल के हरपालपुर स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि भीड़ ने ट्रेन पर इतना खतरनाक हमला किया कि बोगी में सवार यात्री दहशत में आ गए। घटना देर रात करीब 1 बजे की है।
बताया जा रहा है कि भीड़ ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब लोग अंदर नहीं घुस पाए तो उन्होंने बोगी के गेट और खिड़कियों को तोड़ डाला। भीड़ ने ट्रेन को निशाना बनाते हुए जमकर पथराव और हंगामा किया। हमले से ट्रेन में यात्रा कर रहे पैसेंजर्स दहशत में आ गये। दरअसल बुधवार को मौनी अमावस्या के कारण प्रयागराज में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। जिसके कारण लाखों लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं।