ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि समारोह में बिहार की बेटियों ने गाया मैथिली...

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि समारोह में बिहार की बेटियों ने गाया मैथिली भजन, मुरीद हो गए पीएम मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' स्मारक पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर बिहार की बेटियों ने मैथिली भजन से उनका मन मोह लिया. पीएम मोदी ने भजन गा रही लड़कियों से खुद आगे बढ़कर मुलाकात की.

16-Aug-2025 06:06 PM

By FIRST BIHAR

Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजधानी दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित प्रार्थना सभा का वातावरण उस समय पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया जब बिहार की दो बेटियों ने मैथिली भजन प्रस्तुत किया।


यह प्रस्तुति मिथिलांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक रही, जिसे राष्ट्रीय मंच पर देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने बिहार की दोनों गायिकाओं से मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाई की। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दोनों कलाकारों का ताली बजाकर अभिनंदन किया।


इस आयोजन को लेकर पूरे बिहार में उत्साह देखा गया। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस विशेष प्रस्तुति का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बेटियों की तारीफ की। हाल ही में नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड से सम्मानित बिहार की गायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम चर्चा में रहा है, जो मैथिली भाषा में शिव भजन गाकर पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं।