ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं

Air India Express bomb threat: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिग; एयरपोर्ट पर अलर्ट

Air India Express bomb threat: मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को बीच आसमान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Air India Express bomb threat

12-Nov-2025 06:29 PM

By FIRST BIHAR

Air India Express bomb threat: मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में बुधवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान धमकी संदेश मिलने के बाद विमान को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग के लिए वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।


विमान की लैंडिंग के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया और बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान की गहन जांच की। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी के स्रोत की जांच शुरू कर दी है।


एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। प्रोटोकॉल के तहत तुरंत बम स्क्वॉड और सभी सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दी जाएगी।


इस बीच, 12 नवंबर को इंडिगो एयरलाइंस को भी बम की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसके बाद मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे पांच बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दोपहर करीब 3:30 बजे मिले ईमेल में बम होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि जांच के बाद इसे अफवाह करार दिया गया।