Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
27-Jan-2025 11:08 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार के टैंकर से टकराने से ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह परिवार प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वापस दिल्ली लौट रहा था। इस हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना फतेहाबाद थाने की है।
मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे विनायक (4) साल के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक ओमप्रकाश रविवार रात को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुंभ स्नान करके लौट रहे थे। आधी रात करीब साढ़े बारह बजे फतेहाबाद इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ खड़े डीसीएम टैंकर से टकरा गई।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो चारों की मौत हो चुकी थी। कार के अंदर मासूम बच्चों और पति-पत्नी की लाशें बुरी तरह से फंसी हुई थीं। उन्हें बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कार चालक को झपकी लगने के कारण कार बेकाबू हो गई। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।