ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / UCC: उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में भी लागू होगा UCC, पांच...

UCC: उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में भी लागू होगा UCC, पांच सदस्सीय कमेटी गठित

04-Feb-2025 12:58 PM

By FIRST BIHAR

UCC: उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। अब अन्य राज्यो में भी धीरे-धीरे इस कानून का लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड के बाद देश के एक और राज्य में यूसीसी लागू होगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने पांच सदस्सीय कमेटी का गठन कर दिया है।


दरअसल, उत्तराखंड के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला दूसरा राज्य गुजरात होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यूसीसी को लेकर एक पांच सदस्यीय कमेटी का ऐलान कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।


उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघनी ने एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए और कानून बनाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना देसाई करेंगी। 


सीएम ने बताया कि यूसीसी से जुड़े कमेटी में पांच सदस्य होंगे। यह कमेटी अगले 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार यूसीसी को लेकर निर्णय लेगी। बता दें कि इससे पहले बीते 27 जनवरी को उत्तराखंड में यूसीसी लागू कर दिया गया था और उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया था।