Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
29-Jan-2025 01:03 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Mahakumbh 2025: मुजफ्फरनगर के रहने वाले 65 साल के चौधरी सुदेश पाल लोगों के लिए मिसाल बन रहे हैं। लोग उन्हें कलयुग का श्रवण कुमार कहकर बुला रहे हैं। दरअसल वो अपनी मां को महाकुंभ मेले में पवित्र स्नान कराने के लिए बैलगाड़ी पर बिठाकर उसे खुद खींच रहे हैं। बुलंदशहर में नेशनल हाईवे 34 से वो अपनी मां को हाथ से गाड़ी खींचकर महाकुंभ प्रयागराज ले जा रहे हैं। बैलगाड़ी खींचने वाले सुदेश खुद 65 साल के हैं और गाड़ी में उनकी 92 साल की बुजुर्ग मां बैठी हुई हैं। बुजुर्ग चौधरी सुदेश पाल मालिक ने मुजफ्फरनगर से यात्रा शुरू की है। वह पैदल बैलगाड़ी से अपनी 92 साल की बुजुर्ग मां को महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने के लिए ले जा रहे हैं। महाकुंभ में वह अपनी मां को आस्था की डुबकी लगवाएंगे।
सुदेश पाल मलिक ने बताया कि उनकी यह यात्रा 13 दिन में पूरी होगी। वो हर रोज 50 किमी की दूरी तय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 साल पहले उनके घुटने खराब हो गए थे, जिसके बाद वो मां की सेवा किया करते थे। उनका कहा है कि मां और भगवान के आशीर्वाद से उनके पैर के घुटने ठीक हो गए। जबकि डॉक्टरों ने उनके घुटने को लाइलाज घोषित कर दिया था। सुदेश बताते हैं कि घुटने ठीक करने के लिए उन्होंने कोई दवा नहीं खाई। उन्होंने बताया कि मां के चरणों में सेवा कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद वह अपने पैरों पर चल सके।
आपको बता दें कि इससे पहले भी वह अपनी मां को हरिद्वार से अपने कंधों पर लेकर मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं। अब उन्होंने महाकुंभ में अपनी मां को आस्था की डुबकी लगवाने का प्रण लिया है। उनकी यह पैदल यात्रा 50 से 60 किलोमीटर प्रतिदिन की हो रही है। पैदल गाड़ी में बिठाकर वो अपनी मां को महाकुंभ ले जा रहे हैं।