Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
23-Feb-2025 08:06 PM
By First Bihar
Gujarat Road Accident: गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। घटना सुरेंद्रनगर जिले में लिंबडी-राजकोट हाईवे की है जहां डंपर और मिनी ट्रैवलर की भीषण टक्कर हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को हॉस्पिटल भेजा जहां सभी का इलाज जारी है।
बताया जाता है कि मोरवड गांव के पास पुल पर यह हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही मिनी ट्रैवल्स को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 10 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गयी। गाड़ियों की लंबी कतारे देखी जा रही है। भीषण जाम से लोग परेशान हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हादसा करीब साढ़े चार बजे हुई है। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के पर्यटकों का एक समूह ट्रैवलर पर सफर कर रहा था तभी वह डंपर से टकरा गया। पश्चिम बंगाल से आए सभी पर्यटक दीव और गिर जैसी जगहों की यात्रा कर लौट रहे थे।
दो दिन बाद अहमदाबाद से उनकी फ्लाइट थी। लेकिन तभी दो दिन पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये। मृतकों में दो महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी है।