बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन
02-Nov-2025 02:57 PM
By First Bihar
Bihar Elections : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले मोकामा की राजनीतिक फिजां गरमाई हुई है। इसी कड़ी में, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोकामा की जनता को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने जनता से 20 महीने का समय मांगा और नए बिहार के निर्माण का संकल्प दोहराया।
तेजस्वी यादव ने कहा, “मोकामा की जनता से कहना चाहता हूं कि मुझे बीस महीने का समय दीजिए। हम अपराधियों से लड़ रहे हैं, नया बिहार बनाना चाहते हैं। यहां थाना में बिना पैसे दिए काम नहीं होता है। अपराधी थाना के सामने घूमते रहते हैं।” उन्होंने बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध पर प्रहार करते हुए मौजूदा डबल इंजन सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि “एक इंजन अपराध को बढ़ावा दे रहा है, दूसरा भ्र्ष्टाचार में डूबा हुआ है।”
तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में बाहर से आने वाले नेताओं और भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “हम नई सोच के नेता हैं। सभी जाति और समुदाय का सम्मान करते हैं। अमित शाह हमें धमकी दे रहे हैं, लेकिन हम किसी से डरते नहीं हैं। हम लड़का हैं, लड़कर जीतना आता है। हमें डराना बंद करें।”
मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक और जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव का यह बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अपराधी चाहे कोई भी हो, परिणाम सामने आना ही था। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया था, यह स्पष्ट था कि ऐसा होना ही था।” तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर ‘महाजंगलराज’ का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले के आना में पिता-पुत्र की हत्या हुई, हर दिन गोलियां चल रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को यह सबकुछ नजर नहीं आता। उन्होंने सीधे तौर पर एनडीए पर आरोप लगाया कि यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है।
तेजस्वी ने महागठबंधन की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, “हमारी सरकार बनने जा रही है। 14 नवंबर को रिजल्ट आएंगे। 18 नवंबर को शपथ होगी। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच सभी अपराधियों को जेल भेजेंगे। चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो, सख्त कार्रवाई होगी। कोई बख्शा नहीं जाएगा।” तेजस्वी ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में एक नई सुबह होगी, जहां न तो भ्रष्टाचार रहेगा, न ही अपराध के लिए जगह होगी। उन्होंने मोकामा की जनता से अपने उम्मीदवार को जिताने की अपील की और यह भरोसा दिलाया कि विकास, रोजगार और सुशासन की दिशा में वास्तविक बदलाव होगा।
तेजस्वी यादव के इस सधे हुए हमले और वादों से बिहार की राजनीति में फिर से चिंगारी भड़क गई है। मोकामा की जनता के सामने अब सवाल यह है कि क्या वे तेजस्वी यादव की नई सोच और ‘बदलाव’ के वादे पर भरोसा करेंगे, या फिर मौजूदा व्यवस्था को ही बनाए रखेंगे? चुनाव का परिणाम और जनता का फैसला 14 नवंबर को स्पष्ट हो जाएगा।