Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था
26-Mar-2025 08:50 AM
By First Bihar
Bihar Chunav 2025: बिहार के लिए यह चुनावी साल है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दल के नेता अपने-अपने तरीकों से वोटरों को कैसे अपने पक्ष में लाए इसकी रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सूबे के मुखिया अपने कोर वोट बैंक में किसी भी तरह की कोई सेंधमारी नहीं होने देना चाहते हैं। लिहाजा इसको लेकर वह कई तरह के तरकीब बना रहे हैं। अब उन्होंने यह फैसला किया है की बिहार की 'जीविका दीदी' कॉपरेटिव चुनाव में वोटिंग करेंगी।
दरअसल, एनडीए सरकार या यूं कहें की नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव से पहले एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने कहने को जीविका दीदियों को तोहफा दिया है। एनडीए की सरकार जीविका दीदियों के लिए राज्य स्तरीय वित्तीय संस्थान का गठन करेगी जो उन्होंने (जीविका दीदियों) लोन देगा। सरकार के इस कदम को नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। इसके जरिए नीतीश कुमार ने एक बार फिर से महिला वोटरों में अपनी पकड़ पहले से अधिक मजबूत कर ली है।
जानकारी हो कि, बिहार सहकारी सोसायटी संशोधन विधेयक, 2025 को विधानसभा में मंगलवार को सरकार ने पारित कर दिया है। इसके तहत सरकार जीविका दीदियों के लिए फंड बनाएगी। इसके अलावा सरकार ने राज्य की सहकारी समितियों में जीविका दीदियों को सदस्य बनाने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही कॉपरेटिव चुनाव में भी जीविका दीदियों को वोटिंग का अधिकार दिया गया है।
आपको बताते चलें कि, बिहार में 1.35 करोड़ जीविका दीदियां हैं. बिहार में 10 लाख 63 हजार जीविका स्वावलंबी समितियों के सदस्यों को सहकारी समितियों में सदस्य की मान्यता दी है। यह लोग विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हर समय नीतीश कुमार के लिए ब्रांड एम्बेसडर का काम करती हैं। ऐसे में इस बार भी यह नई तरकीब काफी काम आने वाली है।