ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत इन भोजपुरी सितारों ने डाला वोट, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत इन भोजपुरी सितारों ने डाला वोट, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में वोटिंग जारी, पिछले तीन चुनावों के पैटर्न से क्या मिल रहे संकेत? Bihar Election 2025 : अनंत सिंह के मोकामा समेत पटना के सभी विधानसभा सीटों पर कैसी चल रही वोटिंग? इस रिपोर्ट से सब होगा क्लियर Bihar Election 2025: ग्रामीण वोटरों में दिख रहा गजब का उत्साह,आयोग ने शहरी मतदाओं से भी घर से बाहर निकलने का किया अपील Bihar Election 2025 : मतदान के बीच पीएम मोदी की दो बड़ी रैलियां, अररिया और भागलपुर में जनसभा, देंगे जीत का मंत्र Bihar Election 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर में किया वोट, मतदाताओं से की यह अपील Bihar Election 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर में किया वोट, मतदाताओं से की यह अपील Bihar election 2025 : 'तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए...', फर्स्ट फेज इलेक्शन के बीच बोले लालू, अपने अंदाज में लोगों से किया बड़ा अपील Bihar Election 2025: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार में वोटिंग जारी, नाव और घोड़ों से मतदान केंद्रों की सघन पेट्रोलिंग; गड़बड़ी किया तो खैर नहीं

Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान में इतनी महिला उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, 18 जिलों के कितने पोलिंग बूथ पर हो रही है वोटिंग?

Bihar Election 2025: बिहार में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है।

Bihar Election 2025

06-Nov-2025 07:35 AM

By First Bihar

Bihar Election 2025: बिहार में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। कुछ संवेदनशील मानी गई सीटों पर मतदान शाम 5 बजे तक ही होगा।


सुबह-सुबह कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता और महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस चरण में 122 महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जो इस चुनाव को और अधिक दिलचस्प बना रहे हैं।


पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर के कुल 45,341 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।


इस चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस मतदान के साथ ही 1314 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद हो जाएगा।


इस बार चुनाव आयोग ने महिला भागीदारी को बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं। पहले चरण में 122 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं कई जिलों में महिला वोटिंग बूथ भी बनाए गए हैं, जहां मतदान प्रक्रिया पूरी तरह महिला अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा संचालित की जा रही है।


चुनाव आयोग ने सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की है। सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों तथा सूर्यगढ़ा के 56 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन जगहों पर शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा।


चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण आयोग के कंट्रोल रूम में किया जा रहा है। इसके जरिए बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय और केंद्रीय चुनाव आयोग मतदान की हर गतिविधि पर निगरानी रख रहा है।


बुधवार को सभी मतदान दल EVM और VVPAT मशीनों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए थे। इस बार कुल 45,324 सामान्य बूथ और 13 सहायक बूथ बनाए गए हैं ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चुनाव आयोग ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने में आसानी हो।


पहले चरण में मुकाबला एनडीए (भाजपा-जदयू) और महागठबंधन (राजद-कांग्रेस-वामदल) के बीच सीधा माना जा रहा है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी तीसरे मोर्चे के रूप में मैदान में है, जिसने कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले खड़े किए हैं। यह चरण राज्य की सियासत की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही भारी मतदान देखा जा रहा है, जबकि शहरी मतदाता दोपहर के बाद मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।