ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Political History: जानिए पहली बार कब हुए थे विधानसभा के चुनाव, कौन बनें थे बिहार के पहले प्रधानमंत्री?

Bihar Political History: भारत के पहले प्रधानमंत्री के नाम से ज्यादातर लोग पंडित जवाहरलाल नेहरू को जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि आजादी से पहले भारत में कुछ ऐसे नेता भी थे जिन्हें ‘प्रधानमंत्री’ का पद संभालना पड़ा।

04-Nov-2025 03:46 PM

By First Bihar

Bihar Political History: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है और इसे आम जनता का चुनाव भी कहा जाता है। इस चुनाव के द्वारा जनता अपनी सरकार चुनती है। सरकार वहीं जो मुख्यमंत्री बनते हैं। वैसे तो भारत के पहले प्रधानमंत्री के नाम से ज्यादातर लोग पंडित जवाहरलाल नेहरू को जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी है कि आजादी से पहले भारत में कुछ ऐसे नेता भी थे जिन्हें ‘प्रधानमंत्री’ का पद संभालना पड़ा। उनमें से एक प्रमुख नाम बिहार के मोहम्मद यूनुस का है। 


मोहम्मद यूनुस ने ब्रिटिश शासन के दौरान बिहार में प्रशासनिक और राजनीतिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे उस समय के अवधिप्रमुख या प्रदेश के शीर्ष प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे, जिसे स्थानीय तौर पर ‘प्रधानमंत्री’ के रूप में संबोधित किया जाता था।


अब आप सोच रहे होंगे कि बिहार में प्रधानमंत्री की पोस्ट कैसे बनी या फिर यह कैसे हुआ? तो इसके लिए यह लेख तैयार किया गया है। इसमें जीके के 20 ऐसे क्वैश्चन-आंसर दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी तैयारी में शामिल कर सकते हैं।


प्रश्न 1- बिहार विधानसभा में सीटों की कुल संख्या कितनी है?

उत्तर- बिहार में विधानसभा की सीटों की संख्या 243 है।


प्रश्न 2- बिहार विधानसभा चुनाव में वोट करने की न्यूनतम आयु क्या है?

उत्तर- बिहार चुनाव में वोट करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।


प्रश्न 3- बिहार में पहला विधानसभा चुनाव कब हुआ था?

उत्तर- बिहार में पहला विधानसभा चुनाव 1952 में हुआ था।


प्रश्न 4- बिहार चुनाव आयोग का मुख्यालय कहां है?

उत्तर- बिहार चुनाव आयोग का मुख्यालय राजधानी पटना में है।


प्रश्न 5- बिहार विधानसभा में निर्वाचनीयता किस प्रकार होती है?

उत्तर- बिहार विधानसभा में निर्वाचनीयता सीधे जनता द्वारा चुनी जाती है।


प्रश्न 6- बिहार में प्रमुख पार्टियां कौन-कौन सी हैं?

उत्तर- बिहार में प्रमुख पार्टियों के नाम- जदयू, आरजेडी, भाजपा और कांग्रेस है।


प्रश्न 7- बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए कितनी सीटें जरूरी हैं?

उत्तर- बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटें जीतना जरूरी हैं।


प्रश्न 8- बिहार में चुनाव आयोग की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- बिहार में चुनाव आयोग की स्थापना 1950 में हुई थी।


प्रश्न 9- बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची कौन तैयार करता है?

उत्तर- बिहार चुनाव आयोग मतदाता सूची तैयार करता है।


प्रश्न 10- बिहार के पहले 'प्रधानमंत्री' कौन थे?

उत्तर- बिहार पहले प्रांत था। बिहार प्रांत के पहले प्रधानमंत्री (जिसे अब मुख्यमंत्री कहा जाता है) मोहम्मद युनूस थे। ब्रिटिश पार्लियामेंट ने 1935 में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया था। इसी के आधार पर प्रांतों में चुनाव कराए गए थे। बीबीसी को दिए गए इंटरव्यू में खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी के पूर्व निदेशक और इतिहासकार प्रो. डॉक्टर इम्तियाज़ अहमद ने बताया कि एक्ट में प्रधानमंत्री का पदनाम प्रांतीय सरकार के प्रधान के लिए था। हालांकि व्यवहार में पद वही था जो आज मुख्यमंत्री का है। बता दें कि ब्रिटिश राज के 11 प्रांतों में प्रांतीय सरकार के मुखिया को प्रधानमंत्री कहा जाता था। governor.bih.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी बिहार के प्रथम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देने के संबंध में ऑफिशियल डॉक्यूमेंट उपलब्ध है।


प्रश्न 11- गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट कब बनाया गया था?

उत्तर- 1935 में गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट बनाया गया था।


प्रश्न 12- गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट किसने बनाया था?

उत्तर- गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट को ब्रिटिश पार्लियामेंट ने बताया था।


प्रश्न 13- गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट के तहत भारत में क्या कराया गया?

उत्तर- गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट के तहत सभी प्रांतों में चुनाव कराए गए।


प्रश्न 14- बिहार में पहले चुनाव से पहले प्रांतीय सरकार का प्रमुख क्या कहलाता था?

उत्तर- बिहार में पहले चुनाव से पहले प्रांतीय सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री कहा जाता था।


प्रश्न 15- बिहार विधानसभा चुनाव का इतिहास महत्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर: बिहार विधानसभा का इतिहास आधुनिक लोकतंत्र की नींव रखता है। यह ब्रिटिश काल में प्रांतीय शासन और अब लोकतांत्रिक चुनावों की परंपरा के लिए है।


प्रश्न 16- बिहार विधानसभा चुनाव में निर्वाचित सदस्य को क्या कहा जाता है?

उत्तर- बिहार विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने वाले सदस्य को विधायक (MLA) कहा जाता है।


प्रश्न 17- बिहार में एक विधानसभा के कार्यकाल में दो बार चुनाव कब हुए?

उत्तर- 2005 में पहली बार बिहार में एक ही वर्ष में 2 बार बिधानसभा चुनाव कराए गए।


प्रश्न 18- 2000 में बिहार के विभाजन के बाद क्या हुआ?

उत्तर- बिहार के विभाजन के बाद 2000 में झारखंड नया राज्य बना और बिहार विधानसभा की सीटें कम हो गईं।


प्रश्न 19- चुनाव आयोग बिहार में क्या करता है?

उत्तर- मतदाता सूची बनाना, चुनावों का संचालन और निष्पक्ष चुनाव कराना।


प्रश्न 20- बिहार में राज्यसभा और लोकसभा चुनावों के बीच क्या अंतर है?

उत्तर- बिहार में विधानसभा चुनाव राज्य स्तर के लिए और लोकसभा चुनाव केंद्र सरकार के लिए होता है।


अगर आप भारत के इतिहास और बिहार के प्रशासनिक ढांचे की तैयारी कर रहे हैं, तो मोहम्मद यूनुस के योगदान और उनके कार्यकाल की जानकारी जरूर शामिल करें। इससे न केवल आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद मिलेगी, बल्कि आप भारतीय प्रशासनिक इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं को भी समझ पाएंगे।