ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Bihar Election 2025: पहले चरण के प्रचार का शोर थमेगा आज , 18 जिलों में 6 नवंबर को वोटिंग; इतने करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। प्रचार थमने से पहले सभी दलों ने सोमवार को अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

04-Nov-2025 07:18 AM

By First Bihar

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम जाएगा। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। प्रचार थमने से पहले सभी दलों ने सोमवार को अपनी पूरी ताकत झोंक दी और मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियों, रोड शो और जनसभाओं का सहारा लिया। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क साधने और समर्थन जुटाने में लगे हैं।


चुनाव आयोग ने पहले चरण की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मतदान को लेकर सभी बूथों पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की बाहरी दखलंदाजी न हो सके। सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।


राज्य भर में 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 45,324 मुख्य और 17 सहायक बूथ हैं। इनमें 8608 बूथ शहरी क्षेत्र में और 36,733 बूथ ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का रैंडमाइजेशन और आवंटन कार्य पूरा कर लिया गया है। मतदान केंद्रवार मशीनों की सूची सभी उम्मीदवारों और उनके अभिकर्ताओं को उपलब्ध करा दी गई है।


चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती रहेगी। राज्य भर में 1049 चेकपोस्ट बनाए गए हैं जहां सुरक्षा जांच जारी है। अब तक 1005 लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।


बिहार विधानसभा चुनाव का यह पहला चरण राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सीमांचल से लेकर मगध और भोजपुर के कई ऐसे जिले शामिल हैं जो सत्ता के समीकरण तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अब सबकी निगाहें 6 नवंबर को होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।