महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
16-Apr-2025 07:14 PM
By First Bihar
Vigilance Raids on CO: बिहार के निलंबित अंचलाधिकारी (सीओ) प्रिंस राज के एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी की गई है। बता दें कि विशेष निगरानी इकाई (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) ने मधुबनी और शेखपुरा के अलावा झारखंड के हजारीबाग में भी आज यानि बुधवार 16 अप्रैल को रेड मारी है। इस दौरान प्रिंस राज और उनकी पत्नी के नाम पर होने की कई आवासीय मकान और फ्लैट की जानकारी मिली है।
वहीं, उनके कई बैंक खातों और निवेश की भी जानकारी भी मिली है। इसके साथ कई राज भी खुल गए गए है। सूचना के अनुसार, प्रिंस राज ने अपनी जन्म तारीख में हेरफेर किया है और चार साल तक अवैध नौकरी का अवैध लाभ भी लिया उठाया है। बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आज बुधवार को चार ठिकानों पर रेड मारी जिसमें मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में झिकटी स्थित प्रिंस राज के आवास, शेखपुरा जिले के अरियरी में सीओ अंकु गुप्ता के आवास, मधुबनी रेलवे स्टेशन के समीप चकधर स्थित उनके निर्माणाधीन आवास और झारखंड के हजारीबाग में दीपागरधा स्थित आवासीय परिसर शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के बैंक ऑफ इंडिया में प्रिंस राज की पत्नी अंकु गुप्ता के नाम पर एक लॉकर की भी सूचना मिली है, जिसकी छानबीन की जा रही है। इसके अलावा प्रिंस राज के आवास से मैट्रिक परीक्षा पास करने के दो प्रमाण पत्र मिले हैं। पहले प्रमाण पत्र में धर्मेंद्र कुमार के नाम से द्वितीय श्रेणी में पास दिखाया गया है। वहीं, दूसरे प्रमाण पत्र में प्रिंस राज के नाम से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण दिखाया गया है। बता दें कि दूसरे प्रमाण पत्र का ही इस्तेमाल कर प्रिंस ने बीपीएससी की परीक्षा पास की थी।
विजिलेंस यूनिट ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में की गई। वहीं, प्रिंस राज पर सुपौल में अंचलाधिकारी रहते हुए काली कमाई से बेहिसाब संपत्ति बनाने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी टीम में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) और साइबर विशेषज्ञ भी शामिल रहे हैं। कार्रवाई के दौरान टीम को कई ऐसे दस्तावेज और बैंकिंग निशान मिले हैं, जो उनकी घोषित आय की तुलना में 90% से अधिक संपत्ति के संकेत दे रहे हैं।
हालांकि सरकार पहले ही प्रिंस राज को निलंबित कर चुकी है। अब उनके खिलाफ कड़ा कानूनी कार्रवाई किया जा सकता है। बताया जा रहा है प्रारंभिक जांच में जिन लेन-देन और अघोषित संपत्तियों का पता चला था, उन्हीं को आधार बनाकर विजिलेंस यूनिटने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की है जिसके दौरान प्रिंस की सारी काली कमाई का भांडाफोड़ हुआ है।