मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
17-Apr-2025 08:09 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के दानापुर और पूर्णिया में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्ट पूर्णिया सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान अकूत संपत्ति बरामद हुआ है। दानापुर में निगरानी विभाग ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दानापुर स्थित लोटस अवार्ड अपार्टमेंट के बी ब्लॉक के फ्लैट संख्या 801 में छापेमारी की।
यह फ्लैट पूर्णिया जिले के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा का है। कार्रवाई के दौरान टीम को बेहिसाब संपत्ति के कई अहम सुराग मिले। छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग को करीब 35 लाख रुपये के सोने के जेवरात, बिहार और बिहार के बाहर की जमीनों से जुड़े दस्तावेज, कई फ्लैट्स के कागजात और 15 बैंकों के खाते मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह संपत्ति गलत तरीके से अर्जित की गई है।
निगरानी विभाग के डीएसपी राजन प्रसाद सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में की गई है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल, जब्त किए गए दस्तावेजों और खातों की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बता दें कि पूर्णिया के जिला सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा के भागलपुर, पूर्णिया और पटना आवास पर गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर निगरानी की छापेमारी हुई। उच्च न्यायालय के आदेश पर यह छापेमारी की गई। इन पर आय से अधिक 56 लाख रुपये अर्जित करने का मामला दर्ज है।
यह मामला उस वक्त का है, जब मुकुल कुमार झा हाजीपुर में सीओ के पद पर तैनात थे। निगरानी के डीएसपी शशि शेखर ने बताया कि पूर्णिया में इनके कार्यालय ,भागलपुर और पटना में घर पर एक साथ छापेमारी की गई है। पूर्णिया में 6 सदस्य टीम के साथ बंदोबस्त कार्यालय में भी जांच पड़ताल की गयी।
