कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
12-Feb-2025 04:44 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली में असामाजिक तत्वों ने परिवहन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में परिवहन विभाग की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी। हमलावर इतने उग्र थे कि पुलिस कर्मियों के साथ महिला पदाधिकारी के साथ मारपीट करने लगे और उनकी वर्दी तक फाड़ने की कोशिश की। किसी तरह वहां से भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई।
घटना देर रात एनएच 22 की है जहां असामाजिक तत्त्वों ने परिवहन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया और दो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने दो पुलिस पदाधिकारियों के साथ ना सिर्फ मारपीट की बल्कि महिला परवर्तन अवर निरीक्षक हेमा सिंह के साथ अभद्रता भी की और उनका वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया।
इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि दोनों पदाधिकारी दो वाहन से ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच कार, बाइक व थार गाड़ी से पहुंचे बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर दिया और टीम पर हमला कर दिया।
बताया जाता है कि सभी हमलावर लाठी,डंडे,रॉड के साथ साथ हथियार से लैस थे और आते ही दोनों ही पदाधिकारी और टीम पर टूट पड़े। हालांकि भाग कर दोनों पदाधिकारी सदर थाना पहुंच गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में कुछ लोगों की पहचान की जा चुकी है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।