देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव
19-Apr-2021 10:04 AM
GAYA: उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गया के डोभी स्थित सुरजमंडल के पास की जा रही जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक को धड़ दबोचा। ट्रक से 350 किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा को ट्रक के नीचे बने चैंबर में छिपाकर रखा गया था। टीम ने जांच के दौरान ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
वही जांच के दौरान झारखंड के रामगढ़ से आगरा जा रही एक अन्य ट्रक को भी पकड़ा गया जिसमें लदे 150 किलो गांजा को बरामद किया गया। ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शराब और अन्य प्रतिबंधित समानों को पकड़ने के लिए समेकित जांच चौकी सुरजमंडल पर उत्पाद विभाग की तैनाती की गई है। इसकी कार्यप्रणाली को सही रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। इसी दौरान दो अलग-अलग ट्रक से भारी मात्रा में गांजा की खेप बरामद की गयी है वही दोनों ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।