मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
25-Aug-2022 11:13 AM
By RANJAN
KAIMUR: जिनके कंधे पर शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी है, वही इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां अवैध शराब के साथ उत्पाद विभाग के 3 एएसआई को मोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एएसआई के कमरे में जब मोहनिया डीएसपी और मोहनिया थाने की पुलिस पहुंची तो कमरे से महंगी शराब की बोतलें बरामद हुआ था। जप्त शराब 35 लीटर बताया जा रहा है। तीनों एएसआई मोहनिया के समेकीत जांच चौकी पर यूपी से कैमूर जिले में प्रवेश करने वाली वाहनों की जांच करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर आज मोहनिया पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों का यह पहला मामला नहीं है जब अवैध शराब और शराबबंदी के नाम पर अवैध उगाही करने के आरोप में गिरफ्तारी हुई हो।
इसके पहले भी उत्पाद विभाग के एक पदाधिकारी और 3 पुलिस जवानों के खिलाफ पंजाब के एक व्यक्ति को शराब के केस में झूठा फंसाने के नाम पर अवैध तरीके से ₹50 हजार दोहन करने के मामले में दुर्गावती थाने में केस दर्ज हो चुका है और वह जेल जा चुके हैं। कल ही पटना नगर निगम का स्टीकर लगे इनोवा कार से दिल्ली से पटना जाने के दौरान मोहनिया के समेकित चेक पोस्ट पर महंगी शराब की बोतले बरामद हुई थी। उन बोतलों की संख्या कागजों पर कम दिखाकर 35 लीटर शराब तीनों एसआई अपने आवास पर लेते चले गए थे, जहां गुप्त सूचना के आधार पर कैमूर एसपी के निर्देश पर तीनों एएसआई के कमरे में छापामारी होने पर बरामद हुई है।
वहीं, कैमूर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि कुछ शिकायत मिली थी, जिसकी जांच की गई तो उनके आवास से शराब बरामद हुआ। तीनो लोग उत्पाद विभाग के एएसआई के पोस्ट पर पदस्थापित हैं, जिनका नाम राकेश कुमार है। दूसरे का नाम मोहम्मद आबिद है, तीसरे का नाम चंदन कुमार ठाकुर है। 2 लोगों के पास से पर्याप्त मात्रा में शराब बरामद हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।