ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / इंश्योरेंस क्लेम के लिए बेटे की मौत का किया नाटक, एक करोड़ पाने...

इंश्योरेंस क्लेम के लिए बेटे की मौत का किया नाटक, एक करोड़ पाने के लिए बाप ने कर दिया अंतिम संस्कार, ऐसे हुआ खुलासा

लालच इंसान को अपराध के रास्ते पर ले जाता है। बाप-बेटे ने एक करोड़ रूपये की लालच में ऐसा काम किया कि अब जेल में रहने को विवश है। इसीलिए कहा भी गया है कि बूरे काम का नतीजा भी बुरा होता है।

30-Mar-2025 03:13 PM

By First Bihar

इंश्योरेंस क्लेम की साजिश बेनकाब: दिल्ली के नजफगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बाप ने  एक करोड़ रुपये के इंश्योरेंस क्लेम को पाने के लिए अपने बेटे की मौत का नाटक रच दिया। इस साजिश में पिता-पुत्र के अलावे एक वकील भी शामिल था, जिसने उन्हें कानूनी दांवपेंच सिखाए।


घटना की शुरुआत तब हुई जब पिता ने अपने बेटे गगन का एक करोड़ रुपये का जीवन बीमा कराया। इसके बाद 5 मार्च की रात को फर्जी एक्सीडेंट की कहानी बनाई गई, जिसमें गगन को मामूली चोटें आना बताया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वास्तव में वह कभी बड़े अस्पताल ही नहीं गया। कुछ दिन बाद पिता ने दावा किया कि गगन की मौत हो गई है और घर पर अंतिम संस्कार व तेरहवीं की रस्म भी पूरी की। इसके बाद इंश्योरेंस क्लेम के लिए आवेदन किया।


मामले में आया ट्विस्ट:

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब 11 मार्च को पिता नजफगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें मौत हो गयी थी। इस सूचना पर पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब एक्सीडेंट या मौत के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल सका। मामले की गहनता से जब जांच की गई तब पुलिस को पता चला कि गगन ने कुछ महीने पहले ही एक करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कराया गया था। इससे पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में पूरा सच सामने आ गया।

कैसे हुआ खुलासा:

पुलिस ने गगन और उसके पिता से सख्ती से पूछताछ की, जिससे उनकी पूरी साजिश सामने आ गई। पता चला कि पिता और पुत्र ने वकील की सलाह पर यह सब रचकर इंश्योरेंस क्लेम के पैसे हड़पने की योजना बनाई थी। पुलिस ने दोनों बाप-बेटों की मंशा पर पानी फेर दिया दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही इस साजिश में शामिल वकील की भी भूमिका संदेह के घेरे में हैं जिसकी जांच की जा रही है। यह घटना इस बात का जीवंत उदाहरण है कि लालच कभी नहीं करना चाहिए। यह इंसान को अपराध की कितनी गहरी राह पर ले जा सकता है। पिता-पुत्र ने एक करोड़ की लालच में ऐसा काम किया कि इसे जानकर लोग भी हैरान हैं। दोनों बाप-बेटों को जेल भेज दिया गया है जबकि सलाहकार वकील पर भी कार्रवाई की जा रही है।