पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
30-Mar-2025 10:28 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए नीतीश सरकार जमीन का सर्वे करवा रही है इसके बावजूद आपराधिक वारदात हो रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से हैं जहां जमीन की नापी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली भी चली है। बुजुर्ग महिला के पैर में गोली लग गयी है जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी है। वही दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं।
घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। घटना नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर कला स्थित वार्ड नंबर 5 की है जहां जमीन की मापी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। वहीं इस दौरान गोली भी चलने लगी। गोली 65 साल की वृद्ध महिला प्रतिमा कुंवर के पैर में गोली लग गयी। फाइलेरिया के कारण महिला का पैर फुला हुआ है उसी हाथी पांव में गोली लगी है। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी है। वहीं मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं।
घायलों में मंगलपुर गुदरिया के रविकांत उपाध्याय, शशी कांत उपाध्याय, मंगलपुर कला के प्रमोद पांडेय, भोला कुमार, शिवाकांत कुमार घायल हो गए । घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। हालांकि दोनों पक्ष एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
वहीं सत्यता की जांच में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार मंगलपुर कला के रिपू उपधया और मंगलपुर गुदरिया के कामेश्वर पांडेय के बीच पुर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी मापी हों रहीं थी। उसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हुआ और गोली भी चली है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पहुंचकर सत्यता की जांच में जुटी है। अभी किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।