मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
24-Aug-2022 07:21 AM
MUZAFFARPUR: बिहार में फर्जीवाड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बार स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लगभग 12 लोगों से बिना सैलरी भुगतान के 5 साल से काम कराया गया। इसके लिए सभी ने 5-5 लाख रुपए घुस भी दिए थे। लेकिन जब एक महिला ने मंगलवार को सदर थाने में एफआईआर कराई, तब फर्जी बहाली की पोल खुली। महिला ने थाने में आवेदन देकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। लगातार 5 साल तक काम करने पर भी जब सैलरी नहीं मिली तो ये कर्मी बहाली को लेकर खुद ही जांच में जुट गए। पता चला कि वे बिचौलियों के शिकार हुए हैं। साल 2016 से 2021 तक स्वास्थ्य विभाग में फर्जी लेटर हेड पर मुजफ्फरपुर समेत विभिन्न जिलों में पोस्टिंग हुई। बड़ा बाबू ने स्थानांतरण भी किया।
मंगलवार को ठगे जाने की जानकारी मिलने पर समस्तीपुर के बंगरा थाने के कुबौली राम निवासी कुमार गौरव की पत्नी रीना कुमारी ने यहां सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला सामने आते ही पुलिस एक्शन में आ गई।
दिए गये आवेदन में रीना ने बताया कि वह नौकरी खोज रही थी। उनके पहले नरिचित मधुबनी के मधवापुर थाना अंतर्गत अंदौल के रहने वाले अवधेश ठाकुर उर्फ भिखारी ठाकुर और पटना के जक्कनपुर थाने के लक्ष्मी सागर कॉलोनी के रहने वाले गिरिजानंद पांडेय इनसे कांटेक्ट किया। कई लोगों को नौकरी दिलाने का दावा करते हुए प्रमाण पत्र मांगे। विश्वास होने पर रीना ने प्रमाण पत्र, 100-100 रुपए के सादा स्टांप पेपर के साथ कदी, बैंक खाते में और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए 5 लाख रुपए दे दिए।