बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Aug-2020 06:54 PM
PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई ने जिस एसआईटी का गठन किया है उसकी कमान गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी और मौजूदा वक्त में सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज श्रीधर को दिया गया है। मनोज श्रीधर इस टीम को लीड करेंगे। उनके साथ महिला आईपीएस अधिकारी गगनदीप गंभीर को भी इस टीम का हिस्सा बनाया गया है। गगनदीप गंभीर भी गुजरात से ताल्लुक रखती हैं लेकिन फिलहाल वह सीबीआई में पोस्टेड हैं।।इन दोनों अधिकारियों का नाम बड़े से बड़े अपराधियों की पतलून गीली करने के लिए काफी है।
आईपीएस अधिकारी मनोज श्रीधर इसी साल जनवरी में सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर बनाए गए हैं 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रीधर की पहचान एक कड़क अधिकारी के साथ-साथ एक शानदार इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर की रही है। गुजरात से मनोज श्रीधर को 5 साल के लिए सीबीआई की सेवा में भेजा गया है। गगनदीप गंभीर गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं 2004 बैच की आईपीएस अधिकारी गगनदीप गंभीर राजकोट में एसपी के तौर पर तैनात थी जब उनकी पोस्टिंग सीबीआई में की गई। साल 2016 से वह सीबीआई में काम कर रही हैं और उन्होंने कई अहम मामलों में जांच के अंदर बड़ी भूमिका निभाई है।
सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई की तरफ से बनाई गई एसआईटी की में इन अधिकारियों को शामिल किए जाने से मुंबई पुलिस के होश उड़ गए हैं। मुंबई पुलिस को पता है कि सीबीआई ने एसआईटी में अपने सबसे बेहतरीन अधिकारियों को शामिल किया है। अब इंतजार इन दोनों अधिकारियों के एक्शन का इंतजार है क्योंकि हर छुपे हुए सच को बाहर लाना इन्हें बखूबी आता है।