CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
12-Apr-2025 12:01 PM
By SANT SAROJ
Bihar Crime News: सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती देर रात अज्ञात अपराधियों ने टेंट में काम कर रहे एक मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी है।
मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे वार्ड नंबर 5 निवासी स्वर्गीय गुजन यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। हत्या से नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने अभी पिपरा सुपौल सड़क मार्ग एनएच 327ई को निर्मली बाजार में बीच सड़क पर मृतक के शव को रखकर जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास कुमार टेंट में मजदूरी का काम करता था और बीती देर रात करीब 11 बजे सिंहेश्वर से टेंट का काम कर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी अपराधियों ने पिपरा थाना क्षेत्र के लालपट्टी में मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिया और इस दौरान लूट का विरोध करने पर अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों मृतक के शव को पिपरा सुपौल सड़क मार्ग एनएच 327ई पर निर्मली बाजार में बीच सड़क पर रख कर जाम कर दिया है। मृतक के परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।