अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला
27-Nov-2020 06:35 AM
PATNA : कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की तरफ से गुरुवार को स्किल टेस्ट यानी टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया गया था और इस दौरान कुल 8 मुन्ना भाई पकड़े गए हैं। यह सभी कैंडिडेट की जगह खुद बैठकर टाइपिंग टेस्ट दे रहे थे। परीक्षा में फर्जीवाड़ा करते हुए जिन लोगों को पकड़ा गया है उनमें सीआरपीएफ का एक हेड क्लर्क भी शामिल है हालांकि इस मुन्ना भाई गिरोह का सरगना फिलहाल पकड़ से बाहर है। नालंदा के रहने वाले विवेक कुमार साहू को इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है जो मुन्ना भाई के जरिए कैंडिडेट को परीक्षा पास करवाता था।
दरअसल साल 2018 में एसएससी की तरफ से हायर सेकेंडरी लेवल के कंबाइंड रिटेन एग्जाम का आयोजन किया गया था और इसमें पास हुए अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट से गुरुवार को दो पालियों में लिया गया। इसी दौरान कुल 8 मुन्ना भाई समेत 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सरगना पुलिस की गिरफ्त से निकल भागने में सफल रहा जबकि पटना के पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनमें प्रतापगढ़ के रहने वाले विजय कुमार, नौबतपुर पटना के रहने वाले मनु कुमार, बिहार शरीफ नालंदा के रहने वाले राज पटेल, मनेर के रहने वाले कुंदन कुमार, कंकड़बाग रामकृष्णा नगर के रहने वाले मनीष कुमार, वैशाली के रहने वाले कुणाल, गोलघर के रहने वाले जोरारपुर और बिहटा के रहने वाले चंदन कुमार के साथ-साथ सदीसोपुर के रहने वाले गुड्डू गुप्ता शामिल हैं।