पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
14-Apr-2025 08:41 PM
By First Bihar
Bihar crime News: शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुश्तैनी संपत्ति को लेकर पुत्र ने ही अपने पिता की हत्या की साजिश रची थी । आरोपी पुत्र ने अपराधियों को सुपारी देकर अपने पिता श्याम नंदन तिवारी की हत्या करवाई। पुलिस ने इस कांड का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि तरियानी छपरा थाना अंतर्गत विशम्भरपुर पुल के पास 30 जनवरी को श्याम नंदन तिवारी घायल अवस्था में पाए गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था।
तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्य, गुप्त सूचना और निगरानी के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल शूटर बृजेश कुमार (निवासी बैजनाथपुर) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।आपको बता दे कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक के पुत्र ने ही संपत्ति विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या कराई थी।
फिलहाल मुख्य आरोपी पुत्र पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है। मौके पर तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार, दीपक कुमार, महावीर कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त अपराधियों की भी पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
समीर कुमार झा की रिपोर्ट