मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Jan-2025 05:00 PM
By MANOJ KUMAR
BIHAR: मुजफ्फरपुर DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल बॉर्डर से 80 लाख रुपये मूल्य के इंसानी बालों की एक खेप जब्त की है, जिसे चीन ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई तब की गई जब एक ट्रक मधुबनी के मधवापुर बॉर्डर को पार करने की कोशिश कर रहा था।
ट्रक के एक गुप्त तहखाने में 1680 किलोग्राम इंसानी बाल छिपाकर रखे गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और बिहार के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे मुजफ्फरपुर में पूछताछ जारी है।
DRI सूत्रों के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल नंबर की एक ट्रक में तस्करी कर मानव बालों की एक खेप मधुबनी बॉर्डर से नेपाल ले जाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर DRI ने मधवापुर में नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ा और बोरों में पैक 1680 किलो मानव बाल बरामद किया। जांच में पता चला है कि जब्त किए गए बाल तिरुपति से खरीदे गए थे। चीन में भारतीय इंसानी बालों से बने विग की अधिक मांग है, क्योंकि ये टिकाऊ होते हैं और इसलिए महंगे बिकते हैं।
DRI सूत्रों ने यह भी बताया कि उन्हें बंगाल और बिहार के तीन तस्करों के नेपाल बॉर्डर से इंसानी बाल ले जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर ट्रक को जब्त किया गया। मौके से मुर्शिदाबाद के रहमान और गया के एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर बिहार के एक अन्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। मुजफ्फरपुर DRI द्वारा इंसानी बाल जब्त करने का यह पहला मामला है।
यह भी पता चला है कि तस्कर पहले बंगाल से म्यांमार और बांग्लादेश के रास्ते बालों की तस्करी करते थे। लेकिन, प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा इस रूट पर सख्ती किए जाने के बाद, तस्करों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से तस्करी करने का नया रास्ता खोज निकाला था। मधुबनी बॉर्डर इलाके में तस्करी का एक मजबूत नेटवर्क सक्रिय है, जो कई बार SSB (सीमा सुरक्षा बल) पर भी हमला कर चुका है।