ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश

Bihar Crime News: सीवान की JDU सांसद और विधायक को धमकी देने वाला हावड़ा से अरेस्ट, रंगदारी मांगकर फेमस होने की थी योजना

Bihar Crime News: सीवान में सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा और विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोपी बृजेश यादव को हावड़ा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Bihar Crime News

12-Dec-2025 01:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: सीवान की जेडीयू सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा और बड़हरिया के जेडीयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले के मुख्य आरोपी बृजेश यादव को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, तीन दिसंबर को सांसद और विधायक को एक नंबर से धमकी भरे कॉल आए थे। इसके बाद सांसद के प्रतिनिधि मनोरंजन श्रीवास्तव ने मैरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जबकि विधायक ने जीबी नगर तरवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।


जनप्रतिनिधियों को खुलेआम धमकी देने के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीवान के एसपी ने एक टीम गठित की। एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बृजेश यादव लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था और उसे पकड़ने के लिए टीम सक्रिय थी। 


आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बृजेश यादव का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उसने कम समय में फेमस होने के लिए सांसद, विधायक और कुछ अधिकारियों को लगातार कॉल किए।


गिरफ्तार आरोपी बृजेश यादव, सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार भूसी टोला गांव का निवासी है। पिता का नाम संजय यादव है। बताया जा रहा है कि उसने फिल्मी अंदाज में रंगदारी मांगकर फेमस होने की योजना बनाई थी, जिसकी चर्चा इलाके में हो रही है।