पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
31-Mar-2025 12:35 PM
By SAURABH KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत भिट्ठा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बंटोलवा गांव में एक 22 वर्षीय युवक को उस समय हत्या कर दी गई। युवक रात के अंधेरे में अपनी शादीशुदा प्रेमिका रीना देवी से मिलने गया था, तभी महिला के परिजनों ने पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, चोरौत थाना क्षेत्र के चिकना गांव निवासी रामाश्रय राय के 22 वर्षीय बेटे राजा कुमार का सुंदरपुर बंटोलवा गांव निवासी जगदीश राय के पत्नी रीना देवी के साथ पिछले तीन चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजा कुमार दिल्ली में होटल में काम करता था।
एक सप्ताह पूर्व ही अपने घर आया था। राजा अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां घर के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया। मृतक राजा कुमार के पिता रामाश्रय राय ने बताया कि राजा कब सुंदरपुर गया परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश राय के घर एक युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया है। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर जा ही रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में जगदीश राय और उसकी पत्नी रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।