बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
16-May-2021 03:08 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने बाइक एजेंसी के मैनेजर से 17 लाख रुपये लूट लिया। घटना पुनौरा थाना क्षेत्र की है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने लॉ एन्ड ऑर्डर को ताक पर रखकर दिनदहाड़े 17 लाख रुपये लूट लिए।

अपराधियों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब सीतामढ़ी के मेजरगंज बाजार स्थित न्यूज मेजरगंज ऑटो मोबाइल हीरो एजेंसी के मैनेजर ललन सिंह अपने घऱ से रुपये से भरे बैग को लेकर एजेंसी लौट रहे थे तभी रीगा-सीतामढ़ी पथ में खैरबा चौक से पश्चिम स्कूल के पास अपाचे और एफजेड बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। पिस्टल के बल पर हीरो एजेंसी के मैनेजर से रुपए से भरा बैग लूटकर लूटेरे फरार हो गये।
पीड़ित ने सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय को घटना की जानकारी दी जिसके बाद डीएसपी पीएन साहू, टेक्निकल सेल के अधिकारी उपेन्द्र महतो, पुनौरा थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह रीगा, थाना अध्यक्ष संजय कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी।