ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / crime / सीएम नीतीश के गृह जिले में ही शराब माफिया सबसे मजबूत, पुलिस टीम...

सीएम नीतीश के गृह जिले में ही शराब माफिया सबसे मजबूत, पुलिस टीम पर किया हमला, थानाध्यक्ष समेत 10 घायल

18-Apr-2022 08:30 AM

NALANDA : बिहार में शराबबंदी के दावों की हकीकत क्या है, इसका अंदाजा हर दिन होने वाली घटनाओं से लगते रहता है। लेकिन अब तो शराब माफिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी मजबूत हो चुका है। शराब माफिया के दुस्साहस की खबर नालंदा से सामने आई है। नालंदा जिले के परवलपुर थाना इलाके के मानिकपुर गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम के ऊपर माफिया ने हमला किया है। इस दौरान पुलिस के ऊपर जमकर रोड़ेबाजी की गई है। इस पूरी घटना के दौरान थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


दरअसल घटना को लेकर जो पूरी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रविवार की देर शाम पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शख्स मंटू यादव को जब पुलिस थाने लेकर जाने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस पर अचानक से हमला कर दिया। पुलिस के ऊपर रोड़े बरसाए गए और लाठी-डंडे से हमला किया गया। 


नालंदा जिले में शराब माफिया इतना मजबूत हो चुका है कि उसने गांव–गांव में अपनी पैठ बना ली है, यही वजह है कि पुलिस भी इसके सामने टिक नहीं पाती। शराब माफिया के हमले में थानाध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ठ के साथ-साथ संतोष कुमार, वैद्यनाथ राम, सीके सिंह, विजेंद्र दास, गोरे लाल यादव, विजय यादव, अरविंद सिंह और उमेश प्रसाद भी घायल हो गए। इनमें से संतोष कुमार और बैजनाथ राम की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।