India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
16-Aug-2021 07:25 AM
LAKHISARAI : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की डिलीवरी कहीं भी हो जाती है। लखीसराय जिले में हुई ताजा घटना इस बात का सबूत है। लखीसराय जिले के हलसी थाना इलाके में रविवार की शाम एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान को करीब से चार पांच गोलियां मारी गई। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने किसान सुरेंद्र यादव को गोली मारी वह उस पर शराब मंगवाने के लिए दबाव बना रहे थे।
पूरा मामला हलसी थाना इलाके के गौरा गांव का है। यहां सुरेंद्र यादव नाम का एक शख्स अपने खेत में रोपनी करवा रहा था। रविवार की शाम जब सुरेंद्र अपने खेत पर था उसी दौरान तकरीबन पांच की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और सुरेंद्र को शराब का इंतजाम करने के लिए कहा। अपराधियों की बात सुरेंद्र ने नहीं मानी। सुरेंद्र ने साफ कर दिया कि वह ना तो नशा करता है और ना ही दूसरे को नशा करा सकता है। इसके बाद अपराधी भड़क गए और उन्होंने एक के बाद एक के पांच गोलियां सुरेंद्र को मार दी।
हालांकि इस मामले में एक और पेंच सामने आया है। खबर के मुताबिक सुरेंद्र के भांजे ने दो साल पहले हलसी थाना इलाके के ही एक गांव की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। सुरेंद्र के भांजे ने जिस लड़की से प्रेम विवाह किया उसी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र को लगातार धमकियां मिल रही थी कि जिस लड़की से उसके भांजे ने शादी की उसे वापस लौटा दिया जाए। मृतक सुरेंद्र की पत्नी ने तीन लोगों की पहचान कर ली है। यह तीनों सुरेंद्र के भांजे की पत्नी के परिवार वाले हैं। पुलिस इस मामले में आगे तहकीकात कर रही है।