ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Sarabbandi in bihar: बिहार में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सहरसा...

Sarabbandi in bihar: बिहार में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सहरसा में 7 गिरफ्तार

Sarabbandi in bihar: सहरसा में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार, 155 बोतल शराब बरामद

20-Mar-2025 06:46 PM

By First Bihar

Sarabbandi in bihar; सहरसा में गुरुवार को पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। रेलवे स्टेशन के पास चांदनी चौक से 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 5 अलग-अलग ब्रांड की कुल 155 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। यह कार्रवाई सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई। 20 मार्च को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब लेकर रेलवे स्टेशन के पास से गुजरने वाले हैं।


इस सूचना के आधार पर सदर थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 7 तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस ने करीब 116 लीटर शराब जब्त की। चांदनी चौक के पास एक टेंपो में कुछ लोग बैग रखते देखे गए, पुलिस के रोकते ही वे भागने लगे। लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार सभी तस्कर सहरसा के निवासी हैं और उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम - 2022 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है।