बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
02-Dec-2025 05:10 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में एक लाख रुपए दहेज नहीं देने पर पति और सास ससुर ने मिलकर एक नवविवाहित की फांसी लगाकर हत्या कर दी और शव को चोरी छिपे जला दिया। वारदात के दूसरे दिन पड़ोस के लोगों ने मृतिका के माता-पिता को दी जानकारी जिसके बाद मायके वालों ने रोते बिलखते पहुंचे और घटना की जानकारी सौरबाजार थाना को दिया गया।
जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जूट गई। लेकिन पुलिस के भय से आरोपी घर छोड़ फरार चल रहे हैं. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के अजगैवा पंचायत के बंगाली टोला वार्ड नं 5 की है। जानकारी के अनुसार बंगाली टोला निवासी उमा शर्मा के पुत्र रितेश शर्मा ने दो माह पहले मधेपुरा जिला के घेलाढ थाना क्षेत्र के बनचौलहा बसदेवा गांव निवासी रामकुमार के पुत्री रुबी कुमारी के साथ प्रेम विवाह हुआ था।
जिसके बाद से रुबी कुमारी अपने पति रितेश शर्मा के साथ ससुराल में रहती थी। 15 दिन पहले रितेश बाहर मजदूरी करने चला गया था। लेकिन मृतिका के परिजनों का आरोप है कि रितेश शर्मा अपने ससुराल वालों को एक लाख रुपए दहेज के लिए परेशान कर रहा था और मृतिका को भी बराबर प्रताड़ीत किया जा रहा था।
जिसको लेकर सास कारी देवी, ससुर उमा शर्मा समेत 7 लोगों को फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर लाश को जलाने का आरोप लगाया है। घटना से ग्रामीणों में दहशत सा बना हुआ है। इस मामले में कोई भी कुछ बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया मामला संज्ञान में आया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।