ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

Bihar Crime News: घर में घुसकर महिला को मारी गोली, पैसों के लेनदेन के विवाद में फायरिंग

Bihar Crime News

17-Apr-2025 04:27 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित राय टोला में एक महिला को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। गोली जख्मी महिला के दांया कंधे में लगी है। घटना के बाद जख़्मी महिला को सदर अस्पताल लाया गया है, जहां वो इलाजरत है। घटना की सुचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है। 


घायल महिला की पहचान राय टोला, वार्ड 12 निवासी 45 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है। जख़्मी महिला ने बताया कि दो वर्ष पहले बेटी की शादी में 50 हजार रूपये का कर्ज एक परिचित से लिया था। जिस रूपये को लेकर उस व्यक्ति द्वारा तंग करने पर उसने नया बाजार निवासी राजा से 50 हजार रूपये का कर्ज 10 दिन पहले एक महीना के करार पर लिया और पहले वाले कर्जदार को वापस कर दिया।


अब उक्त व्यक्ति द्वारा भी कर्ज वाला रूपये का डिमांड शुरु कर दिया है। पैसे नहीं लौटाने पर देर रात उसने अन्य सहयोगियों के साथ घर पर आकर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली महिला के कंधे में जा लगी। इसके बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। जख्मी महिला ने गोलीबारी का आरोप राजा सिंह समेत दो-तीन अन्य लोगों पर लगाया है। 


इधर, घटना के बाद परिजन ने उसे सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ समेत सदर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना के बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि रुपए के लेनदेन को लेकर आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है। घटना को लेकर मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।