बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
14-Apr-2025 05:27 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: सहरसा के बिहरा थाना इलाके के रहुआ गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष वरुण कुमार झा ने गोलीबारी कर दी। गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोलीबारी में दूसरे पक्ष के 70 वर्षीय तारकांत झा और पड़ोसी 65 वर्षीय अहिल्या देवी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों के पैर में गोली लगी है। परिजनों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन दोनों का उपचार के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
घायल तारकांत झा के बेटे अमित कुमार ने बताया कि वरुण कुमार झा पिछले एक साल से फर्जी कागजात के आधार पर उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा करना चाहता था। गांव के बुजुर्गों की मध्यस्थता के बावजूद वह लगातार धमकी देता रहा। सोमवार को उसने गोलीबारी कर दी, ताकि जमीन हड़प सके। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। पीड़ित ने जिला प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का का मांग किया है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी वरुण कुमार झा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रतार कार्रवाई की जा रही है।